Homeदेशइंडिया गठबंधन को झटका ,ममता और केजरीवाल अकेले चुनाव लड़ने को तैयार...

इंडिया गठबंधन को झटका ,ममता और केजरीवाल अकेले चुनाव लड़ने को तैयार !

Published on

न्यूज़ डेस्क

 इंडिया गठबंधन का चुनावी खेल क्या होगा इसको लेकर अब कई तरह की बाते की जाने लगी है। एक तरफ जहाँ ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रही है वही अब आप पार्टी ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो इंडिया गठबंधन की पूरी तैयारी ख़त्म हो सकती है।          

 बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान बुधवार को कहा कि पार्टी राज्य सभी 13 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जीत हासिल करने का भरोसा जताया है, जिसमें चंडीगढ़ को शामिल करके 14 सीटों तक विस्तार की संभावना है, साथ ही उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए भी संकेत दिए है।         

 बता दें कि पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात का संकेत दे दिया था कि पंजाब में आप 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि उन्होंने उस वक्त ये साफ नहीं किया था कि पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने इंडिया  गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को चुनाव को लेकर कई सुझाव दिया था लेकिन मेरे प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया। इसलिए बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेगे। अब बंगाल और पंजाब से इस तरह की खबरे आने के बाद महाराष्ट्र और बिहार पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

महाराष्ट्र में भी सीट को लेकर शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के बीच रार है। शिवसेना जहाँ अधिक से अधिक सीटें लेने की बात कर रही है वही बिहार में राजद और जदयू अधिक सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार है। बिहार में जहाँ कांग्रेस को दो से तीन सीटें देने की बात की जा रही है वही महाराष्ट्र में भी शिव सेना कर एनसीपी उसे कम सीट देने की बात कर रही है।

ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ा संकट पैदा होता जा रहा है। अगर गठबंधन के भीतर इसी तरह  चलती रही बीजेपी की राजनीति को रोकना असंभव हो सकता है। हालांकि  कांग्रेस अभी भी मान कर चल रही है कि सभी दलों के बीच ेका है और जल्द ही सब कुछ साफ़ हो जाएगा। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...