Homeदेशराजस्थान में कांग्रेस को झटका ,महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने 'हाथ' छोड़ थामा...

राजस्थान में कांग्रेस को झटका ,महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल

Published on

अखिलेश अखिल
कई दिनों से चल रही अटकलें आज थम गई और राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीय आज बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया और कमल का दमन पकड़ लिया। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मन जा सकता है।

पिछले महीने भर से कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में जाने की अभियान चलता जा आरहा है। कमलनाथ भी अगर बीजेपी में चले जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मालवीया को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

राजस्थान की राजनीति के वरिष्ठतम नेताओं में से एक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने आखिरकार कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर भाजपा का ‘कमल’ थाम लिया है। जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मालवीया को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। इसी के साथ मालवीया को लेकर पिछले तीन-चार दिन से चल रही चर्चाओं और अटकलों का दौर थम गया।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने पहले उद्बोधन में महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि भाजपा में शामिल होना मेरी घर वापसी है। उन्होंने अब तक के अपने राजनीतिक सफर की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति भाजपा के ही छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी। कॉलेज शिक्षा के दौरान उन्होंने एबीवीपी के बैनर तले कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मालवीया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीती-नीति की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के साथ ही देश-दुनिया में जो हिंदुस्तान की जो ताकत और छवि बढ़ी है, वो वाकई प्रभावित करने वाली है। हिंदुस्तान पहले कहां था और अब कहां पहुंच गया है। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न झलकता है।

मालवीया ने अपने क्षेत्र में विकास की उम्मीद जताते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वागड़ क्षेत्र का विकास हो सकेगा। हमसे सटे गुजरात और मध्य प्रदेश की मदद से ग्रामीण अंचलों में विकास हो सकेगा।

मालवीया ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन हुआ, उसे सुनकर हम सभी के रोंगटे खड़े हो गए। उनके भाषण को ना सिर्फ देश देख रहा था, बल्कि दुनिया के देश देख रहे थे कि हिंदुस्तान की क्या ताकत है?

इन्हीं सब बातों से प्रभावित होकर एक बार फिर अपने पुराने घर भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइन कर रहा हूँ।
भाजपा का दामन थामने के बाद दिए उद्बोधन में मालवीया ने राम मंदिर का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा उन्होंने कहा, ‘मैं सनातन धर्म, मंदिर और देवी-देवताओं को मानने वाला व्यक्ति हूं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के 22 तारीख को हुए प्रमाण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का बहिष्कार किया था वो सही नहीं लगा था।’

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...