Homeदेशहरियाणा में कांग्रेस को झटका,बेटी श्रुति के साथ किरण चौधरी ने छोड़ा...

हरियाणा में कांग्रेस को झटका,बेटी श्रुति के साथ किरण चौधरी ने छोड़ा हाथ, BJP में हुईं शामिल

Published on

न्यूज डेस्क
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस केा बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू और भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं।

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इशारों में ये आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की राज्य इकाई को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा था। माना जा रहा है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ये निशाना साधा था। बुधवार को किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंची। यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हो गई।

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम भाजपा से जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुग का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।”

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी।

Latest articles

भारत बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य! मुस्लिम देश ने भी जताई बड़ी सहमति

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग को लेकर भारत को एक बड़ी...

सैटेलाइट टोल 1 मई से लागू नहीं होगा, सरकार ने दी सफाई

देशभर में टोल प्रणाली को लेकर जारी अफवाहों पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट...

राष्ट्रपति केवल नाममात्र का मुखिया’, उप राष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर कपिल सिब्बल ने दी प्रतिक्रिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के न्यायालय पर दिए एक बयान पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- “राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती अदालत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर अपनी...

More like this