Homeदेशशरद पवार के साथ मंच साझा कर शिंदे का उद्धव पर तंज:...

शरद पवार के साथ मंच साझा कर शिंदे का उद्धव पर तंज: कुछ लोगों की उड़ सकती है रातों की नींद

Published on

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ एक मंच पर दिखे। हाल के दिनों में महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर हुआ है। इसी का नतीजा है कि शिवसेना से विद्रोह करके एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई है। मुंबई क्रिकेट संघ चुनावों से पहले इस मुलाकात के बारे में दोनों पक्षों का कहना है कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं है।

एक मंच पर शरद पवार,फडणवीस और शिंदे

इस मौके पर शिंदे ने कहा कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। हालांकि, एकनाथ शिंदे ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए माना जा रहा है। शिंदे ने इस मौके पर कहा, ‘पवार, फडणवीस और शेलार एक ही मंच पर इससे कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। लेकिन यह राजनीति करने की जगह नहीं है। हम सभी खेल के प्रशंसक और समर्थक हैं। इसलिए हम अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद खेल के विकास के लिए साथ आए हैं।’

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी चुनाव होंगे आज

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी चुनाव के लिए 20 अक्टूबर यानी आज वोटिंग होनी है। इसके लिए बुधवार को सभी नेताओं के लिए एक दोस्ताना डिनर का आयोजन किया गया है। इस स्नेह भोज में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी सचिव मिलिंद नार्वेकर, एनसीपी विधायक जीतेंद्र आव्हाड, बालासाहेब की शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक, देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र अमोल काले सभी एक ही मंच पर मौजूद रहे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this