Homeदेशअजित पवार के बयान के बाद शरद पवार ने किया पलटवार,बोले-‘मैं कभी...

अजित पवार के बयान के बाद शरद पवार ने किया पलटवार,बोले-‘मैं कभी बीजेपी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं था’

Published on

विकास कुमार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार में जुबानी जंग जारी है। शरद पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ हाथ नहीं मिलाने का उनकी पार्टी का रुख हमेशा स्पष्ट था और यदि इसके उलट कोई सुझाव आता भी था तो उस विचार को स्वीकार नहीं करते। शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अजित पवार ने दावा किया था कि चाचा बीजेपी से गठबंधन करने के पक्ष में थे।

वहीं इससे पहले अजित पवार ने दावा किया था कि शरद पवार का एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना महज एक नौटंकी थी। लोगों को बुलाकर इस्तीफा वापस लेने के लिए समर्थकों को बुलाना भी सहमति का एक हिस्सा था।

वहीं शरद पवार ने कहा कि यदि सुबह-सुबह पद की शपथ लेने वाला कोई व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि यह पार्टी की नीति है तो उस व्यक्ति को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए दरअसल साल 2019 में अजित पवार ने सुबह-सुबह बीजेपी से गठबंधन कर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, बहुमत नहीं होने के चलते ये सरकार चार दिनों के भीतर ही गिर गई। अजित पवार ने घोषणा की है कि उनका गुट बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। इसको लेकर भी शरद वार ने जवाब दिया और कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। गौरतलब है कि बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं। साफ है कि अभी एनसीपी के दोनों गुटों में विवाद अभी शांत नहीं हुआ है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this