बीरेंद्र कुमार झा
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट-फूट के साथ होने वाला बवाल अभी तक थम नहीं रहा है। शिवसेना की तर्ज पर अब एनसीपी में भी बगावत हो गई है। पार्टी के बागी ‘ अदृश्य शक्ति ‘ की मदद से सत्ता के गलियारे में पहुंच गए हैं ।महाराष्ट्र में अक्टूबर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही सूबे की राजनीति में उठापटक का दौर जारी है 21 जून 2022 को कद्दावर हिंदूवादी नेता बाला साहब ठाकरे की पार्टी शिवसेना में बगावत हुई और पार्टी टूट गई इसके बाद भारत के निर्वाचन आयोग ने बागी गुट वाली शिवसेना को असली बताते हुए चुनाव चिन्ह बागियों के मुखिया एकनाथ शिंदे को दे दिया। इस प्रकरण से सबक लेते हुए एनसीपी अभी से ही अलर्ट मोड में है।
शरद खेमे में लौटे बागी गुट के दो विधायक
एकनाथ शिंदे – देवेंद्र फडणवीस सरकार में अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और 40 एनसीपी विधायकों के समर्थन का दावा करने के 1 दिन बाद उनमें से दो विधायक सतारा के मकरंद पाटील और उत्तरी कराड के बाला साहेब पाटिल शरद पवार के खेमे में वापस लौट गए हैं। पार्टी के प्रतिद्वंदी गुटों ने एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की घोषणा की और दूसरे पक्ष के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष क्रॉस याचिकाएं दायर कर दिया।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताने के लिए हम से जुड़ेअजित पवार :एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनसीपी के नेता अजित पवार राज्य के विकास का समर्थन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए उनकी सरकार में शामिल हुए हैं।एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने रविवार को बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे की महाराज सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी ।उनके साथ पार्टी के 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विकास का मार्ग चुना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस मार्ग पर चल रहे हैं।
शरद पवार और अजीत पवार गुट आज दक्षिण मुंबई के बांद्रा में अलग-अलग करेंगे बैठक
एनसीपी के शरद पवार और अजीत पवार गुट आज दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चौहान केंद्र और उपनगरीय बांद्रा में भुजबल नॉलेज सिटी में अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने खेमे में शामिल नेताओं की बैठक दोपहर 1:00 बजे बुलाई है, जबकि शिंदे je मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार का हिस्सा बनने वाले अजीत पवार गुट की बैठक सुबह 11:00 बजे होगी।अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और हसन मुश्रीफ सहित नौ विधायकों की बगावत से रविवार को पार्टी में हुई टूट के बाद दोनों दोनों गुट के पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होगी। दोनों ने दावा किया है कि उन्हें ही ज्यादातर विधायकों का समर्थन हासिल है।
पार्टी सिंबल को लेकर अलर्ट मोड में एनसीपी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी में अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद आलाकमान महाराष्ट्र में इससे पहले शिवसेना से हुई फूट से सबक लेकर चुनाव आयोग में बागियों द्वारा उठाए जाने वाले कदम को लेकर अलर्ट मोड में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि एनसीपी आलाकमान शरद पवार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी स्तर के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

