Homeदेशभोपाल से 24 घंटे में सात नाबालिक लड़कियां गायब ,शहर में...

भोपाल से 24 घंटे में सात नाबालिक लड़कियां गायब ,शहर में फैली सनसनी !

Published on

न्यूज़ डेस्क
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 7 नाबालिग लड़कियों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुई इन नाबालिग लड़कियों के मामले को पुलिस अपहरण से जोड़कर देख रही है। इसी के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है।

शहर में अलग-अलग इलाकों और 24 घंटों के दौरान अलग अलग समय पर लापता हुईं इन लड़कियों को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती इस गुत्थी को सुलझाना है कि क्या ये सभी लड़कियां किसी एक ही साजिश के तहत लापता हुई हैं या फिर इन सभी के अपहरण के पीछे अलग-अलग कारण है। फिलहाल, पुलिस लापता लड़कियों को तलाशने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 7 नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले शहर के अलग अलग थानों में दर्ज किये गए हैं। आंकड़ा सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। सभी की तलाश तेज कर दी है है।

हालांकि, यह अपहरण है या फिर मामला कुछ और है यह तो सभी की बरामदगी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन इतने कम समय में एक साथ 7 नाबालिगों का अपहरण होना पुलिस के साथ-साथ संबंधित इलाकों के लोगों को भी हैरान कर रहा है।

Latest articles

 समय तय…PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट, 90 मिनट में कर दिया फैसला

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र...

वैभव सूर्यवंशी को द्रविड़ ने तराशा, लेकिन ‘रोते हुए’ हीरे को खोजा लक्ष्मण ने

वैभव सूर्यवंशी, क्रिकेट की दुनिया में आज वैसा नाम है, जिसकी आतिशी बल्लेबाजी ने...

राफेल से कांपेगा पूरा पाकिस्तान, तनाव के बीच फ्रांस के साथ भारत की बड़ी डिल

भारत और फ्रांस के बीच सोमवार के दिन 26 राफेल-एम फाइटर जेट की डील...

IPL में RCB का जलवा, ऑरेंज से लेकर पर्पल कैप तक सबकुछ टीम के नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। यह टीम इस...

More like this