Homeदेशदूसरा चरण चुनाव : आज 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कई...

दूसरा चरण चुनाव : आज 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव के आज दूसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है। हालांकि  से  जारी है लेकिन लोगों में अभी  को नहीं मिल रहे हैं। 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी है और आज के मतदान में 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

इनमें वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, छह केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्री शामिल हैं। राहुल गांधी: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। राहुल 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के के. सुरेंद्रन और भाकपा की एनी राजा से है। 2019 में वायनाड लोकसभा सीट पर 80.37% मतदान हुआ था।

राजीव चंद्रशेखर बनाम शशि थरूर: केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर सियासी लड़ाई भी दिलचस्प है। कांग्रेस ने यहां से एक बार फिर से शशि थरूर को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। राजीव चंद्रशेखर राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और अब लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य की सत्ता पर काबिज वाम दलों की ओर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पन्नियन रवींद्रन तिरुवनंतपुरम सीट पर उम्मीदवार हैं। 
 
उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शुमार मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरी हैं। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। उनके सामने इस बार कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह की दावेदारी है।

 उत्तर प्रदेश की एक और हॉट सीट मेरठ है, जहां से अभिनेता अरुण गोविल किस्मत आजमा रहे हैं। गोविल वही अभिनेता हैं जिन्होंने 80 के दशक में दूरदर्शन पर आए रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस चुनाव में अरुण गोविल भगवान राम की तस्वीरों के साथ चुनाव प्रचार करते दिखे। उनके प्रचार अभियान में रामायण में मां सीता बनीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी जुड़े। 

उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट भी इस बार चर्चा में है। पिछले चुनाव में इस सीट पर बसपा से चुनाव जीतने वाले दानिश अली इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अमरोहा सांसद दानिश अली हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दानिश को पार्टी से निकाल दिया था। इस चुनाव में दानिश का सामना भाजपा के कंवर सिंह तंवर और बसपा के मुजाहिद हुसैन से है। 2019 में अमरोहा सीट पर 71.05% मतदान दर्ज किया गया था।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की दावेदारी ने केरल की अलप्पुझा सीट को चर्चित बना दिया है। एआईसीसी महासचिव और राहुल गांधी के करीबी सहयोगी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अलप्पुझा राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट है जो 2019 में वाम दलों के पास थी। 2019 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्य की 20 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में इस बार पूर्णिया सीट की खूब चर्चा है। पूर्णिया से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है, जिससे इस सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन महागठबंधन में बात नहीं बनी। इसी प्रयास में कुछ दिन पहले पूर्व सांसद ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) का कांग्रेस में विलय भी किया था। राजद ने यहां बीमा भारती को टिकट देकर पप्पू यादव के प्रयासों पर विराम लगा दिया। 

2024 के चुनाव में पप्पू यादव का मुकाबला जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा और राजद की बीमा भारती से है। मौजूदा सांसद संतोष कुमार एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर जदयू से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, राजद की तरफ से पूर्व विधायक बीमा भारती उम्मीदवार हैं। रुपौली से विधायक रहीं बीमा हाल में जदयू से इस्तीफा देकर राजद में आई हैं। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की उम्मीदवारी से राजस्थान की कोटा सीट भी चर्चित सीटों में शुमार है। यहां से बिड़ला एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। 2024 के चुनाव में ओम बिड़ला का सामना कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल से है। 2019 में कोटा से बिड़ला को जीत मिली थी। उस चुनाव में कोटा सीट पर 70.22% मतदान हुआ था।

छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दूसरे चरण में मैदान में हैं। बघेल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वर्तमान में वह पाटन से कांग्रेस के विधायक हैं। 2019 में राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडे जीते थे। इस बार भी पांडे भाजपा उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट पर 76.20% मतदान हुआ था।
 

इस चुनाव में राजस्थान में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट की लड़ाई भी दिलचस्प है। भाजपा ने यहां प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है जो पिछले दो चुनाव से जीत रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने उदयलाल आंजना को चुनावी रण में भेजा है। पिछले चुनाव में चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा के सीपी जोशी को जीत मिली थी। 2019 में इस सीट पर 72.39% मतदान हुआ था।  

राजस्थान की झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह को उतारा है। इस सीट पर दुष्यंत सिंह का मुकाबला कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया से है। 2019 में झालावाड़-बारां सीट पर दुष्यंत सिंह को जीत मिली थी। 2019 में इस सीट पर 71.96% मतदान हुआ था।

इस चुनाव में लोगों की निगाहें महाराष्ट्र के अमरावती सीट पर भी हैं। भाजपा ने यहां मौजूदा सांसद नवनीत राणा को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुई थीं। इस चुनाव में नवनीत का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े से है। नवनीत राणा ने 2019 का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। उस चुनाव में अमरावती सीट पर 60.76% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।
 

राजस्थान की जालौर सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उतारा है। वैभव के सामने भाजपा ने लुंबाराम को उतारा है। 2019 में जालौर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में जालोर सीट पर पर 65.74% मतदान हुआ था।

कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट भी चुनावों में प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। यहां से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस की सौम्या रेड्डी हैं जो कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं। 

Latest articles

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

More like this

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...