महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी का क्या होगा भविष्य, सीटों के बंटवारे पर शरद पवार ने कर दी बड़ी बात

0
127

बीरेंद्र कुमार झा

महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) के भविष्य को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।आगामी विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकिन उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बात का खुलासा खुद शरद पवार ने किया।

एमभीए में सीटों के बंटवारे पर अभी तक नहीं हुई कोई चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा की सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।मेरे आवास पर एक बैठक हुई थी जहां इस बात पर चर्चा हुई कि कि महा विकाश आघाड़ी के तीनों घटक दल के नेता इस पर फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी या कांग्रेस प्रमुख मलिकार्जुन खागी और मैं इस पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे।

कर्नाटक चुनाव के नतीजे की पीछे राहुल गांधी की पदयात्रा

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा का बेहतरीन उदाहरण है। राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे,लेकिन मुझे यकीन है कि लोग उनकी विचारधारा को मजबूत करेंगे।

मैने विपक्ष को साथ लाने का किया प्रयाश

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता को लेकर पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है। ऐसी ही कोशिश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कर रहे हैं। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं ,तो प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है? मैं प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हूं। हमें एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सकें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here