Homeदेशझारखंड में एनडीए के घटक दलों में हो गया सीटों का बंटवारा,

झारखंड में एनडीए के घटक दलों में हो गया सीटों का बंटवारा,

Published on

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वामदल के इंडिया गठबंधन को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन कर लिया है। एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है।

झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद थे। एनडीए गठबंधन ने तय किया है कि आजसू पार्टी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 2 सीट पर और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।।बाकी बचे 68 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के साथ रांची के बीजेपी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि हम दोनों पार्टियों का बहुत पुराना संबंध है। झारखंड की जनता हमलोगों को साथ देखना चाहती है।राज्य के विकास के लिए और जनता के हित में हमने गठबंधन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब दोनों दल साथ में होते हैं, तो जनता के अनुकूल, उनकी भावनाओं के अनुरूप काम होता है।

सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन से झारखंड का हर वर्ग प्रभावित है और इस सरकार से निजात चाहता है।हम यहां दलीय आधार पर बैठे हैं।दूसरी ओर गांव-देहात में जनता का समीकरण भी तैयार हो रहा है, धरातल पर।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने जो कारनामे किए हैं, उसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है।

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि एक पार्टी का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति निजी स्वार्थ में किस हद तक जा सकता है, इसका उदाहरण पूरे देश में इससे पहले नहीं देखा गया होगा। हम झारखंड के हित में नए जनादेश के साथ आने की तैयारी में हैं।हम झारखंड के विकास की जवाबदेही लेकर काम करने के लिए तैयार हैं। हम संयुक्त रूप से चुनाव के मैदान में जाएंगे। एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें मां-बहनों को सुरक्षा की गारंटी देनी है, उनको सशक्त करने की गारंटी देनी है. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने वादे नहीं निभाए।नौजवानों से वादा किया था कि सरकारी नौकरी देंगे।नहीं दे पाए, तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। नवविवाहिताओं को सोने का सिक्का देने का वादा किया था। इन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया।कहा कि झारखंड की डेमोग्राफी बदल गई, इन्होंने कुछ नहीं किया.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वालों के शासन में आदिवासियों की क्या हालत हो गई है, सब देख रहे हैं। उनकी जमीनें लूटी जा रहीं हैं। जमीन दलालों का बोलबाला हो गया है।आदिवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है। जमीन के कागजात में जालसाजी करके ये लोग सेना की जमीन भी बेच दे रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी आज चिंतित हैं।1951 में 36 फीसदी आदिवासी आबादी थी।अगर बात संताल परगना की करें, तो 1951 में 44 फीसदी आदिवासियों की आबादी थी। आज मात्र 28 फीसदी रह गई है। इससे आदिवासी परेशान हैं।राज्य सरकार को बताने के बावजूद उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।इसलिए बीजेपी ने माटी, रोटी और बेटी को बचाने का संकल्प लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद थे।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...