Homeदेशउत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, लू से 148 लोगों...

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, लू से 148 लोगों की मौत

Published on

न्यूज डेस्क
प्रचंड गर्मी ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में जमकर कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू लगने से 148 लोगों की जान चली गयी है। इसमें मध्य यूपी और बुंदेलखंड में रिकॉर्ड 91 लोगों की मौतें शामिल हैं। ​बुंदेलखंड में 51 तो कानपुर में 18 लोगों की जान चली गयी है। वहीं सोमवार को कानपुर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज 47.6 के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

गर्मी से मध्य यूपी और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा बेहाल है। सोमवार को सबसे ज्यादा चित्रकूट में 15 लोगों की जान गई, हमीरपुर में दो पीआरडी जवानों समेत 14 लोग मर गये। बांदा में नौ, महोबा में सात और उरई में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। झांसी में दो मौत हुई हैं। कानपुर देहात में तीन, उन्नाव में दो, कन्नौज, इटावा, औरैया में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों में फतेहपुर में 14 समेत प्रयागराज मंडल में 34, पूर्वांचल में लू लगने से 31 लोगों की मौत हो गयी।

मैदानी राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अभी दो दिन ऐसे ही सूरज की तपिश झुलसाती रहेगी। इसके बाद उततर पश्चिम भारत की औ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 जून के बीच हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

उधर पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार को पंजाब में बठिंडा और हरियाणा के ​जींद जिले के पिंडारा में तापमान सबसे अधिक 46.9 डिग्री से​ल्सियस रहा। चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री, पंजाब के फरीदकोट में 46डिग्री ओर पठानकोट में 45.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा में फरीदाबाद और सिरसा में लू का सबसे अधिक प्रभाव रहा। फरीदाबाद में 46.6 और सिरसा में 46.2 डिग्री तक चढ़ गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Latest articles

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...

काला कोर्ट पहनकर थिरके जॉली, अक्षय-अरशद की जुगलबंदी देख फैंस बोले जबरदस्त

साल 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने...

More like this

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...