न्यूज़ डेस्क
ग्लोबल वार्मिंग को लेकर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी ख़राब होगी और गर्मी का प्रकोप ज्यादा बढ़ेगा। वैज्ञानिकों ने कहा है कि 2023 में जहाँ लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशान होना पड़ रहा है, 2024 में इससे भी ज़्यादा परेशानी हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगला साल यानी कि 2024 इस साल यानी कि 2023 से भी गर्म हो सकता है।स्थिति विकट हो सकती है।
बता दें कि ग्लोबल वॉर्मिंग आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।
कई बार मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्या है यह ग्लोबल वॉर्मिंग? ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते इस्तेमाल से धरती के तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी को ग्लोबल वॉर्मिंग कहते हैं। समय के साथ ग्रीन हाउस गैसों क इस्तेमाल बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लोगों की ज़रूरतें बढ़ रही है, उसके अनुसार ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। अब अगर ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल बढ़ेगा तो यह भी स्वाभाविक है कि ग्लोबल वॉर्मिंग भी बढ़ेगी। ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ने से धरती के बढ़ रहे तापमान की वजह से वैज्ञानिक भी चिंतित हैं।
2023 में बढ़ी गर्मी ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। 1850 से ग्लोबल टेम्परेचर के रिकॉर्ड्स रखना शुरू किया गया था। उसके बाद से अब तक के सभी सालों पर गौर किया जाए, तो 2023 सबसे गर्म साल रहा। कई देशों में इस बार गर्मी उतनी नहीं पड़ी जितनी हर बार पड़ती है। बारिश भी हर बार से ज़्यादा हुई। पर ऐसे कई देश भी हैं जहाँ गर्मी ने इस साल कहर बरपाया और पिछले सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। बढ़ती गर्मी की वजह से इस साल कई देशों में कई लोगों की मौत हो गई। गर्मी का असर इतना ज़्यादा है कि कई जगहों पर खतरनाक वाइल्डफायर भी देखी जा रही है। इन सभी चीज़ों से वैज्ञानिक काफी चिंतित हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस पर कंट्रोल करके इसे कम करने की ज़रूरत है। और अगर ग्लोबल वॉर्मिंग पर कंट्रोल नहीं किया गया और इसे कम नहीं किया गया, तो आने वाले समय में स्थिति और भी खराब हो सकती है।

