पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया चौंकाने वाला दावा- ‘राम मंदिर पर हमला या बीजेपी नेता की हो सकती है हत्या’

0
159

विकास कुमार
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व राज्यपाल मलिक ने सनसनीखेज दावा किया है। मलिक ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर पर हमला भी करवाया जा सकता है। इसके अलावा किसी मशहूर बीजेपी नेता की हत्या भी करवाई जा सकती है। पूर्व राज्यपाल के दावे की पुष्टि क्यू वाइव नेटवर्क नहीं करता है। लोकसभा चुनाव को लेकर मलिक ने जो भी कहा है वह पूरी तरह से उनका बयान है।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले पर विवादित बयान दिया था। एक इंटरव्यू में मलिक ने 2019 में कश्मीर के पुलवामा हमले के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कई दावे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला सिस्टम की ‘अक्षमता’ और ‘लापरवाही’ का नतीजा था। उन्होंने उस हमले के लिए सीआरपीएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को खासतौर पर ज़िम्मेदार बताया था। मलिक ने कहा था कि सीआरपीएफ ने सरकार से अपने जवानों को ले जाने के लिए विमान उपलब्ध कराने की मांग की थी,लेकिन गृह मंत्रालय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

मलिक ने पुलवामा हमले के लिए खुफिया एजेंसियों की विफलता को भी जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने हैरत जताई थी कि पाकिस्तान से तीन सौ किलोग्राम आरडीएक्स भारत लाया गया। कोई ट्रक 10 से 15 दिनों तक जम्मू और कश्मीर में घूमता रहा,लेकिन इंटेलिजेंस एजेंसियों को कैसे इसकी भनक तक न लगी।

वहीं सत्यपाल मलिक ने जनवरी 2022 में कहा था कि अमित शाह ने उन्हें बताया है कि पीएम मोदी ने ‘अपना दिमाग खो दिया है’। द वायर के लिए इंटरव्यू कर रहे करण थापर ने सत्यपाल मलिक से प्रधानमंत्री को लेकर विवादास्पद बयान को लेकर बात की। इस बयान में सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कहा था कि मैंने उनसे कहा कि आपके लिए तो मरे थे,आप राजा बने हुए हो उनकी वजह से…खैर, झगड़ा हो गया मेरा। उन्होंने कहा कि अमित शाह से मिलो,मैं अमित शाह से मिला, उसने कहा “सत्यपाल, इसकी अकल मार रखी है लोगों ने तुम बेफिक्र रहो, मिलते रहो ये किसी न किसी दिन समझ में आ जाए।

चौकाने वाली बात ये है कि बाद में सत्यपाल मलिक अपने ही बयान से पलट गए। मलिक ने कहा कि मैंने अमित शाह से संबंधित बयान के बारे में पूरी तरह झूठ बोला था। उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा, मैं इस बयान को वापस लेता हूँ,उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा था।

सत्यपाल मलिक अपने विवादित बयानों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। इस बार भी उन्होंने राम मंदिर पर हमले की भविष्यवाणी कर दी है। अब समय ही बताएगा कि मलिक की भविष्यवाणी सही होगी या गलत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here