Bihar CM Samrat Choudhary Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को लेकर आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वैधानिक चेतावनी:- खैनी, गुटखा और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह की टिप्पणियां और पोस्ट सामने आने लगीं।
इस पूरे विवाद में स्पष्ट कहा जा सकता है कि सम्राट चौधरी को लौंग खाने की आदत है और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही चीज को गुटखा बताना गलत है। यानी जिस चीज को लेकर राजनीतिक हमला किया जा रहा है वह लौंग है, तंबाकू या गुटखा नहीं।
प्रियंका भारती के ट्वीट के बाद तेज हुआ हमला
आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती के ट्वीट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद आरजेडी समर्थक यूजर्स की ओर से मुख्यमंत्री को लेकर कई आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी पोस्ट की गईं।
इन पोस्टों को लेकर सवाल पैदा होता कि जब सम्राट चौधरी को लौंग खाने की आदत है, तो बिना किसी ठोस पुष्टि के उसे गुटखा बताकर उनके खिलाफ अभियान क्यों चलाया जा रहा है? राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता की व्यक्तिगत छवि को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप लगाने से पहले तथ्य की पुष्टि जरूरी है।
गुटखा नहीं, लौंग खाने की है आदत
सम्राट चौधरी को लौंग खाने की आदत है। वह पान, तंबाकू और गुटखे से दूर रहते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो को गुटखा खाने का प्रमाण बताना सवालों के घेरे में है। वीडियो में दिखाई देने वाली चीज को गुटखा बताकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में वह लौंग है। यह जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका भारती की ऐसी भ्रामक और आधारहीन पोस्ट शेयर करते ही आरजेडी की ट्रोल आर्मी ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट किये।
यही वजह है कि प्रियंका भारती के ट्वीट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि यदि मुख्यमंत्री की लौंग खाने की आदत पहले से जानी जाती है, तो केवल वीडियो के आधार पर उन्हें गुटखा खाने वाला क्यों बताया गया? प्रियंका भारती के पोस्ट के बाद मामला सिर्फ राजनीतिक बयान तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए कई व्यक्तिगत टिप्पणियां भी सामने आईं।
सम्राट चौधरी को गुटखा खाने वाला बताकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। प्रियंका भारती के ट्वीट के बाद आरजेडी समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स की कई पोस्टों ने विवाद को और बढ़ाया। लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आदत लौंग खाने की है, गुटखा या तंबाकू खाने की नहीं। इसलिए वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे गुटखा सेवन के आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं।

