BJP नेता Samrat Choudhary का विवादित बयान, कहा-1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी देश को आजादी

0
129

विकास कुमार
बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। चौधरी ने कहा कि वे 1947 की स्वतंत्रता को मानने वाले लोग नहीं हैं। चौधरी ने कहा कि देश को संपूर्ण आजादी 1977 में मिली,क्योंकि जयप्रकाश की संपूर्ण क्रांति के बाद 1977 में गठित सरकार से ही सही मायनों में देश को आजादी मिली। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का पड़ोसी यूपी आगे बढ़ गया है। यूपी में राम मंदिर बन गया,अब बिहार के सीतामढ़ी में भी मैया सीता का भव्य मंदिर बनाना है।

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि वे जिस दिन नीतीश कुमार को गद्दी से हटा देंगे,उसी दिन सिर में बंधी पगड़ी खोलेंगे। सम्राट चौधरी की खरी खोटी सुन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी सब्र जवाब दे गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति को आजादी की जानकारी नहीं है वह पूरी तरह से इललिगल है।

सम्राट चौधरी को अपना बयान वापस लेना चाहिए,क्योंकि देश को आजादी 1947 में ही मिली है। लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया है। इसलिए सम्राट चौधरी का ये बयान उन शहीदों का अपमान है,जिन्होंने हंसते हंसते देश की आजादी के लिए अपनी सर्वोच्च बलिदान दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here