सीट शेयरिंग से पूर्व ही समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तय किए अपने 7 उम्मीदवार

0
116

बीरेंद्र कुमार झा

समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे जोर-जोर से लगी हुई है। वैसे तो समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन इंडिया का एक घटक दल है, जिसमें समाजवादी पार्टी के साथ कुल मिलाकर 28 राजनीतिक पार्टियां शामिल है। इस गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई तत्परता दिखाई नहीं पड़ रही है। गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय नहीं हुआ है ,लेकिन समाजवादी पार्टी ने उससे पहले ही उत्तर प्रदेश में अपने कुछ उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इन तय उम्मीदवारों में अखिलेश यादव का भी नाम शामिल है।

इन सीटों पर तय किए गए उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी के सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव इस बार आगामी चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि बीते दिन शिवपाल यादव ने भी कन्नौज से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था,लेकिन अब यह तय हो गया है की पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे,जो अभी मैनपुरी से ही सांसद है। पहले मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हुआ करते थे। धर्मेंद्र यादव अपनी पुरानी सीट बदायूं से चुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र यादव पिछली बार भी बदायूं से ही चुनाव लड़े थे।वही रामगोपाल यादव के बेटे और फिरोजाबाद के पूर्व सांसद अक्षय यादव को एक बार फिर से फिरोजाबाद से ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके अलावा चाचा शिवपाल यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद थे,हालांकि उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया पूरी,आधिकारिक ऐलान कुछ दिनों में

भले ही समाजवादी पार्टी ने अंदर ही अंदर अपने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन जब तक विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा निर्धारित 31 दिसंबर तक कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक इसकी घोषणा करने से वह परहेज कर रही है।समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि हमने जिन्हें उम्मीद उम्मीदवार बनाना है,उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया है,हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान हम अभी नहीं करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here