Homeदेशतपते रेगिस्तान में सरहद की हिफाजत करते हमारे जवान को सलाम 

तपते रेगिस्तान में सरहद की हिफाजत करते हमारे जवान को सलाम 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इस भीषण गर्मी में जहां लोग अपने घरों में हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे जवान तपते रेगिस्तान में देश की सरहद की हिफाजत कर रहे हैं। रेगिस्तान में तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सुबह से ही सड़कें तवे की तरह तप रही हैं।   

लू के थपेड़ों से आम लोगो का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से लोगों का इतना बुरा हाल है कि घरों में एसी, कूलर और पंखे की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के चलते लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

ऐसे में बीएसएफ के जवान देश की सीमा की सुरक्षा के लिए 50 डिग्री तापमान में बॉर्डर पर चौकसी कर रहे हैं।   आग जैसी उगलती गर्मी से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं जवान इस भीषण गर्मी में भी अपने फर्ज को पूरा करने के लिए डटे हुए हैं। जवानों की हिम्मत के आगे यह गर्मी भी हारती नजर आ रही है।   

राजस्थान से सटे भारत-पाक सीमा की पश्चिमी सरहद मुनाबाव में दूर-दूर तक न पेड़ की छांव है, न इंसान हैं और न ही पीने का पानी। ऐसे में बीएसएफ के जवान सीमा पार की हर हरकत का जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। बीएसएफ जवानों के इस जज्बे को देश सलाम करता है।

Latest articles

जल्द चुनी जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

भारत का लंबा टेस्ट कैलेंडर रविवार को एक बेहद खराब परिणाम के साथ समाप्त...

ऑस्ट्रेलिया में नहीं,भारत ने भारत में ही WTC championship के रास्ते बिखेरे कांटे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मुकाबले...

रोहित शर्मा पर लगा स्वार्थी होने का आरोप,पूर्व क्रिकेटर ने सिडनी टेस्ट से बाहर करने कहा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निस्वार्थ स्वभाव के लिए कई बार उनकी तारीफ की...

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर होगा रिलीज 

सलमान खान इस साल बड़े पर्दे पर नहीं दिखे। हालांकि उन्होंने कैमियो रोल से...

More like this