HomeदेशSahara Refund Portal: लॉन्च होते ही सहारा पोर्टल पर 7 लाख रजिस्ट्रेशन,...

Sahara Refund Portal: लॉन्च होते ही सहारा पोर्टल पर 7 लाख रजिस्ट्रेशन, पैसा फंसा है तो बिना देर किए ऐसे करें अप्लाई

Published on

विकास कुमार
केंद्र सरकार ने फंसे निवेशकों के पैसे वापस दिलाने के लिए सहारा पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर अब तक सात लाख रजिस्ट्रेशन कर दिए गए हैं,और एक सौ 58 करोड़ रुपए के लिए आवेदन किए गए हैं। सभी आवेदकों के खाते में 45 दिनों के भीतर पैसा जमा किया जाएगा।सभी निवेशकों को अपनी जमा जानकारी पोर्टल के माध्यम से दर्ज करनी होगी। इस पोर्टल के जरिए सरकार सहारा के 10 करोड़ लोगों को कुल पांच हजार करोड़ रुपए वापस करेगी।

सहारा के स्कीमों में फंसे निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार ने सहारा पोर्ट्ल की शुरुआत की है। गृहमंत्री अमित शाह ने सहारा पोर्टल की शुरुआत की है। लॉन्च होने के बाद से सहारा पोर्टल पर 7 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके है। सरकार की ओर से लॉन्च किए गए इस पोर्टल के जरिए सिर्फ चार सोसाइटी के लोगों का पैसा वापस किया जाएगा। आवेदन के 45 दिन बाद सरकार लोगों के खाते में पैसा जमा कर देगी,हालांकि फिलहाल रिफंड के लिए दस हजार रुपए की सीमा लगाई गई है।

अगर आपका भी पैसा सहारा में फंसा है,और आपने अब तक रिफंड पोर्टल के जरिए आवेदन नहीं किया है तो बिना देर किए फौरन आवेदन कीजिए। बिना रजिस्ट्रेशन के आप सहारा स्कीम में फंसा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में आपको रिफंड पाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के 45 दिनों के भीतर लोगों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस रिफंड के लिए अब तक सात लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं,जिसमें से सिर्फ 2 लाख 84 हजार डिपॉजिटर्स ने आधार वेरिफिकेशन किया है। जबकि 18 हजार चार सौ ने सहारा सहकारी समितियों को भुगतान करने की रसीद अपलोड की है। जिन लोगों ने सभी डिटेल जमा करने के बाद वेरीफाई किया है, वो सहारा में फंसा अपना पैसा पाने के हकदार बन चुके हैं।

पहले चरण में सरकार ट्रायल के तौर पर लोगों को 10 हजार रुपए अकाउंट में डालेगी। इस पोर्टल के जरिए सरकार सहारा के 10 करोड़ लोगों को कुल पांच हजार करोड़ रुपए वापस करेगी। हर जमाकर्ता को फिलहाल अधिकतम 10 हजार रुपए ही रिफंड किए जाएंगे,ये सिर्फ ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। जैसे ही ट्रायल सफल हो जाएगा, निवेशकों को उनका बाकी पैसा ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...