कनाडा से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर,संसद में ही मीटिंग

0
188

बीरेंद्र कुमार झा

कनाडा के साथ तनाव चरम पर पहुंचने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर  ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है । खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के कनाडा में मारे जाने को लेकर जस्टिन टुडो ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसकी एजेंसियों का इससे लिंक है। यही नहीं कनाडा ने एक भारतीय अधिकारी को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया था और फिर भारत ने भी उसके खुफिया अफसर को भारत से निकलने को कह दिया। इस मामले को लेकर पहली बार दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है। ऐसे में एस जयशंकर और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात काफी अहम है।दोनों नेताओं की यह मुलाकात संसद भवन में ही हुई है।

पी एम मोदी संसद में इस मामले में दे सकते है बयान

माना जा रहा है कि सरकार की ओर से इस मामले में संसद में बयान भी दिया जा सकता है। शायद इसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। हालांकि सरकार ने इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है ।इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन टुडो ने संसद में बयान देकर कहा था कि उसकी सरकार के पास विश्वसनीय जानकारी है कि भारत सरकार के एजेंटों की निज्जर हत्या में भूमिका रही है। इसी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

कनाडा के खालिस्तानी तत्वों के दबाव में है कनाडियाई पी एम टुडो

हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में ही एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। यह घटना जून में हुई थी, लेकिन तनाव करीब 3 महीने बाद बढ़ा है।माना जा रहा है कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों के दबाव में जस्टिन टुडो ने यह रुख अपनाया है ।इसने भारत पर कनाडा के नागरिक की हत्या का आरोप मढ़ा है। वहीं भारत ने उसके आरोपों को बेहूदा और मनगढ़ंत बताते हुए आरोप लगाया की वह खालिस्तान तत्वों को बढ़ावा देते रहे हैं।गौरतलब है की जी – 20 समिट में भारत आए जस्टिन टुडो से पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दो टूक कहा था कि आपको अपनी धरती पर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों पर लगाम लगाना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here