Homeदेशहर साल मेरे निधन की अफवाह फैलाई जाती है, मैं आहत हूं...

हर साल मेरे निधन की अफवाह फैलाई जाती है, मैं आहत हूं :लोक गायिका शारदा सिन्हा

Published on

न्यूज डेस्क
एक बार फिर से बिहार कोकिला के नाम से चर्चित लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। खबर आने के बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। खुद शारदा सिन्हा ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा कि हर साल मेरे निधन की अफवाह फैलाई जाती है। इससे आंतरिक रूप से आहत हूं। 2020 के बाद से यह तीसरी बार हो रहा है। क्या बिहार सरकार के साइबर क्राइम की शाखा इस तरह की घटना की शिनाख्त नहीं कर सकती है?’ इस पोस्ट में उन्होंने साइबर क्राइम बिहार, बिहार गवर्नमेंट को टैग भी किया है।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर निधन की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि एक कमाल की बात हुई है और बार-बार हो रही है, सुबह से कई फोन आ रहे हैं, कोरोना काल के बाद से यह तीसरी बार है कि शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह फैलाई गई है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर डाउट होता है कि कोई एक गलत मैसेज डाल देता है और उसे फैलाया जाता है। 2020 में शारदा सिंह नाम की इंस्पेक्टर का निधन हुआ था, उस समय शारदा सिन्हा की फोटो के साथ निधन की अफवाह उड़ाई गई थी।

अब तितली उड़ी की सिंगर शारदा रंजन का निधन हुआ है, लेकिन उनके साथ ही शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर वायरल कर दी गई।बेटे अंशुमान ने शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर खबरों का खंडन किया। अंशुमान ने शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर खबरों का खंडन किया।

अंशुमान ने बताया कि शारदा सिन्हा स्वस्थ्य हैं, उम्र की जो तकलीफ है वह है, लेकिन शारदा जी अपना काम कर रही हैं। बिना शारदा सिन्हा से पुष्टि किए या ठीक से जानकारी इक्ट्ठा किए ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई भी शारदा सिन्हा के निधन की खबर चला रहे हैं, तो आप उनकी खबर लें।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this