जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम

0
104

IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।अब टिकट बुक करना सिर्फ एक क्लिक की प्रक्रिया नहीं रह गई है।नए नियम के तहत पहचान को अधिक महत्व दिया गया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आधार वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है।जी हां, अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर पहले अपना आधार नंबर लिंक करना जरूरी होगा। टिकट उसी मोबाइल नंबर से बुक किया जा सकेगा जो आधार से जुड़ा होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो तत्काल बुकिंग शुरू होने के बावजूद टिकट बुक नहीं हो पाएगा।

यात्रिओं को कहीं अचानक जाना हो तो वो तत्काल सेवा का लाभ उठाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में एजेंट्स और सॉफ्टवेयर के जरिए नकली अकाउंट बनाकर टिकटों की कालाबाजारी ने इस प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है।इस नए नियम का मकसद ऐसे दुरुपयोग को रोकना और आम लोगों तक सही तरीके से सुविधा पहुंचना है।

आधार लिंक कराने के लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें,
फिर अपने यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर लें।
लॉगिन के बाद “My Profile” सेक्शन में जाएं और “Link Aadhaar” ऑप्शन चुनें।
अब आधार नंबर और नाम वही दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है।
इसके बाद सहमति वाले चेकबॉक्स को मार्क करें और “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।
आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करें और “Verify” पर क्लिक करें।
सभी जानकारी सही होने पर लिंकिंग हो जाएगी और इसकी कन्फर्मेशन SMS के द्वारा मिल जाएगी।

अब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।इसका मतलब यह है कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली AC क्लास की और 11 बजे से खुलने वाली स्लीपर क्लास की तत्काल बुकिंग पहले आधे घंटे केवल आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। एजेंटों को इसके बाद ही बुकिंग करने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही, 15 जुलाई से टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है।इस तारीख से काउंटर या वेबसाइट के माध्यम से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आधार पर आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।इस प्रक्रिया में वही मोबाइल नंबर मान्य होगा जो आधार कार्ड से लिंक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here