Homeदेशपश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

Published on

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का आह्वान किया, जिसके बाद कबीर के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकल पड़ें । कबीर ने कहा कि सब कुछ ठीक है । दोपहर 12 बजे कुरान पढ़ने के बाद मस्जिद निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने यह दावा भी किया है कि इस आयोजन में उस जिला प्रशासन की ओर से पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है।मुर्शिदाबाद की पुलिस और राज्य पुलिस इस आयोजन को अपना समर्थन दे रही है,जिसके लिए हुमायूं कबीर ने उन्हें धन्यवाद भी कहा है।

हुमायूं कबीर के इस बयान के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल मच गया।भारतीय जनता पार्टी ने उनकी टिप्पणी पर आचोलना करते हुए उनपर पलटवार किया।बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर जैसे नेता सिर्फ अपनी सियासी रोटी सेंकने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं और यह सब सिर्फ मुस्लिम वोटों को अपनी ओर साधने की घृणात्मक कोशिश है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि टीएमसी के अंदर की लड़ाई के कारण इस तरह की स्थितियां राज्य में बन रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने इस दौरान हुमायूं कबीर पर तंज भी कसा।उन्होंने कहा कि कबीर अब तक कई पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। अगर उन्हें राजनीति करना ही है, तो उन्होंने एक नई पार्टी बनानी होगी। उन्होंने मुसलमानों की भलाई के बारे में सोचना चाहिए, उनके उद्धार के बारे में सोचना चाहिए, न ही सिर्फ उनके वोटों को साधने और अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के कदम उठाने चाहिए। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि अब अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो चुका है, तो अब बाबरी मस्जिद को भूल जाना चाहिए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...