जमुई कांड पर जीतन राम मांझी पर गुस्से से लाल हुईं रोहिणी आचार्य

0
7

तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है। तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके। उपरोक्त बयान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का है। मांझी ने जमुई कांड पर एक्स पर एक बयान पोस्ट किया। हालांकि, रोहणी आचार्य ने इसके दो घंटे बाद ही केंद्रीय मंत्री की जमकर खबर ले ली। रोहिणी आचार्य ने उनकी मानसिकता को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। इस उम्र में मंत्री जी पूरी तरह से घटिया मानसिकता रख रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार से आने वाले एक उम्रदराज केंद्रीय मंत्री का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देख कर ऐसा लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ- साथ उनका मानसिक संतुलन और राजनीतिक विवेक भी पूरी तरह से डगमगा चुका है। जमुई जैसी संवेदनशील और घिनौनी घटना पर दुःख जताने या सख्त कार्रवाई की बात करने की बजाय ओछी और घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं मंत्री महोदय। किसी अपराधी का कोई धर्म या उसकी कोई जाति नहीं होती, लेकिन मंत्री महोदय ने जिस तरह से एक अपराधी की हरकत को पूरी ‘यादव’ जाति से जोड़ कर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह उनकी बेहद ओछी और जहरीली मानसिकता को दिखाता है। क्या कोई अपराधी किसी जाति विशेष का प्रतिनिधि होता है? बिहार और देश के हर राजनीतिक दल में हर जाति के लोग शामिल हैं। यादव समाज के लोग सिर्फ एक पार्टी में नहीं, बल्कि बीजेपी, जदयू, हम और हर राजनीतिक दल में मौजूद हैं, तो क्या ऐसे में किसी एक अपराधी के गुनाह के लिए उस पूरी जाति या उस जाति के तमाम नेताओं और उस दल को जिम्मेदार ठहरा दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक या मंत्री पद पर बैठे किसी व्यक्ति के द्वारा विभाजनकारी और निचले स्तर की भाषा की जितनी भी निंदा की जाए , वो कम है।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि मंत्री महोदय को अपनी इस बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराना चाहिए, क्योंकि न्याय का मतलब अपराधियों को सजा देना होता है, किसी पूरी जाति को बदनाम और टारगेट करना नहीं। ध्यान रहे कि मांझी ने कहा था कि HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं। जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी। पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं। तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है। तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here