कम वेतन मिलने से नाराज थी महिला बैंककर्मी बनाइ, रिकवरी अफसर के घर डाका डालने की योजना

0
119

बीरेंद्र कुमार झा

पटना के जक्कनपुर थाना के इंदिरा नगर रोड नंबर 3 के रहने वाले ट्रेजरी गार्ड प्रदीप कुमार से हथियार के बल पर 31 मई को सरकारी पिस्टल व12 कारतूस की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक बैंक में कार्यरत महिला कर्मी समेत आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और सरकारी पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया। अपराधियों की गिरफ्तारी पटना सिटी और अन्य इलाकों से की गई है। पकड़े गए लोगों में से 6 का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। इन लोगों के पास से सरकारी पिस्टल के अलावा दो देशी पिस्तौल और स्कूटी भी बरामद की गई है। इधर लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है।

महिला बैंककर्मी को लोन रिकवरी अफसर अक्सर देते थे घर में मोटी रकम होने की जानकारी

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की महिला अपराजिता सिंह एग्जिबिशन रोड स्थित एक बैंक में काम करती है। वहां के लोन रिकवरी अफसर रूपेश कुमार ने ही इस महिला को बैंक में रखा था। वे बराबर अपराजिता को इस बात की जानकारी देते थे कि उनके घर में मोटी रकम है और इस राशि में कुछ राशि वे उसे यानि अपराजिता को भी देंगे। अपराजिता को उन्होंने 15,000 रुपए प्रतिमाह का मेहनताना तय किया था, लेकिन वे इसे ₹7000 ही देते थे। महिला अपराजिता इसके कारण रिकवरी ऑफिसर रूपेश कुमार से गुस्से में थी।एक दिन उसने अपने करीबी मित्र गौरव को लोन रिकवरी ऑफिसर के घर में मोटी रकम होने की जानकारी दी। इसके बाद गौरव ने अपने अपराधी मित्रों के साथ ऑफिसर रूपेश के घर में डकैती की योजना बनाई। 31 मई को ये सब गाड़ी से उस मकान में पहुंचे जहां लोन रिकवरी अफसर रहते थे। अपराजिता और गौरव लाइनर की भूमिका में थे, लेकिन ये लोग पहले तल्ले पर रहने वाले ट्रेजरी गार्ड के घर में घुस गए और प्रदीप कुमार पर ही पिस्टल तान दिया,लेकिन वह वहां से किसी तरह बाहर निकल गया।इसके बाद इन अपराधियों ने घर में रखे उसके सर्विस रिवॉल्वर को के किया। दो अपराधी घर के अंदर घुसा थे और बाकी अन्य मुन्ना, रणधीर और गौरव घर के बाहर मौजूद थे। तब तक वहां हो हल्ला हो गया और यह लोग वहां से भाग गए।घटनास्थल पर अपराजिता नहीं गई थी। मामले की जानकारी प्रदीप कुमार ने जक्कनपुर पुलिस को दी तो सिटी एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गिरफ्तार 8 अपराधियों में से 6 पर पहले से ही यह केस दर्ज

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आठ में से छह पर पहले से ही आपराधिक केस दर्ज है। मुक्कु व मुन्ना पर पांच पांच केस दर्ज हैं। मुकेश उर्फ मुक्कू पर बायपास, चौक और खाजेकला थाना में चोरी और लूट के केस दर्ज है, जबकि मुन्ना पर खाजेकला थाना में चार केस है।सन्नी पर बाईपास और चौक थाने में दो केस , बच्चन पर बायपास थाने में एक, रमेश पर चौक थाना में एक, रणधीर पर गोपालपुर और खाजेकला थाने में 3 केस दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लूट का एक और मामला पत्रकार नगर थाने में दर्ज किया गया है। कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार की लापरवाही सामने आई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

बच्चन की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई पहचान और पकड़ा गया

इधर विशेष टीम ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो अपराधियों की तस्वीर मिल गई जो घर के आस-पास खड़े थे। इसमें से एक बच्चन था। इसके खिलाफ पहले से ही पटना सिटी के बाईपास थाने में डकैती के मामले दर्ज थे और वह जेल जा चुका था इस कारण उसकी तुरत पहचान कर ली गई।इसके बाद छापेमारी कर सबसे पहले बच्चन को मेंहिंदीगंज थाने के रानीपुर इलाके में पकड़ा गया। बच्चन की गिरफ्तार होने के बाद उसने सारे साथियों के नामों की जानकारी दे दी और फिर पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात पटना सिटी के आलमगंज, खाजेकलां ,मेहंदीनगर वाले इलाके में छापेमारी कर महिला कर्मचारी उसके करीबी दोस्त और अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही सरकारी पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया गया साथ ही घटना के दौरान इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल कारतूस और एक स्कूटी भी जप्त कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here