RJD विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से खोला नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा

0
206

पटना (बीरेंद्र कुमार): बिहार के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद आरजेडी विधायक और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के विरुद्ध एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है।नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री वाली अपनी सरकार पर उन्होंने गन्ना किसानों के अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

चीनी मिलों की उपेक्षा का लगाया आरोप

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार पर गन्ना किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि, सरकार की लापरवाही की वजह से बिहार के कई चीनी मिल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। गन्ना किसानों को अपने बेचे गए गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गन्ने के उत्पादन से लेकर उसके बिक्री तक में राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। इसका नतीजा यह हुआ कि करोड़ों- अरबों रुपए के गन्ना का व्यवसाय यहां चौपट हो गया।

सुधाकर पहले भी घेर चुके हैं नीतीश सरकार को

इससे पहले जब सुधाकर सिंह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री थे ,तब भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली अपनी सरकार को घेरा था। उन्होंने नीतीश कुमार से कृषि कानून में बदलाव की मांग की थी। जब उनकी मांगे नहीं मानी गई, तब उन्होंने कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे कृषि कानून में सुधार लाने के लिए सदन में प्राइवेट बिल लाने का विचार कर रहे हैं। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की कृषि नीतियों की वजह से बिहार के किसान तबाह हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here