फिर गूंजेगा पुरानी फिल्मों का जादू, शुक्रवार दो हिट फिल्मों की होगी धमाकेदार री-रिलीज

0
76

फिल्म प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार बहुत स्पेशल होने वाला है।इस शुक्रवार को कोई नयी मूवी रिलीज नहीं हो रही है और इस दिन यानी 7 मार्च को कुछ पुरानी हिट फिल्मों को फिर से मेकर्स दोबारा रिलीज कर रहे हैं। यह ट्रेंड हाल ही में काफी लोकप्रिय हुआ है।हाल ही में तुम्बाड, सनम तेरी ।कसम, कल हो ना हो, वीर जारा जैसी मूवीज ने दोबारा रिलीज होने पर सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। चलिए आपको बताते हैं इस फ्राइडे आपको क्या देखने मिलेगा।

सनम दीवानी की सक्सेस के बाद फिल्म शादी में जरूर आना 7 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।यह फिल्म साल 2017 में सबसे पहले रिलीज हुई थी। मूवी में राजकुमार राव और कृति खरबंदा ने लीड रोल निभाया है।फिल्म के दोबारा रिलीज की पुष्टि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने की।मूवी की स्टोरी आरती और सत्तू की है। दोनों की शादी होने वाली होती है और आरती को पता चलता है कि उसने पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है। उसे लगता है कि उसके ससुराल वाले उसे शादी के बाद काम नहीं करने देंगे और वह शादी के दिन ही सत्तू से शादी किए बिना उसे छोड़कर चली जाती है।

अभय देओल की फिल्म ‘रोड, मूवी’ भी शादी में जरूर आना के साथ 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।इस बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है। फिल्म में उनके साथ तनिष्ठा चटर्जी और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं।सबसे पहले ये मूवी साल 2010 में रिलीज हुई थी।अब 15 साल बाद फिर से दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here