राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से बड़ी राहत,13 अप्रैल तक मिली जमानत

0
132

बीरेंद्र कुमार झा

गुजरात सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सेशंस कोर्ट से राहुल को जमानत मिल गई है। राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक के लिए जमानत मिली है। वहीं अब 13 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। जमानत की अवधि में राहुल गांधी को कोर्ट आने की जरूरत नहीं होगी। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी थी। दोनों आज ही गुजरात से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

15 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

सूरत सेशन कोर्ट से राहुल गांधी को 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। सजा पर कोर्ट ने स्टे देते हुए फिलहाल राहुल गांधी को जमानत दे दी है।इस मामले में सूरत कोर्ट ने शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी, हालांकि उस सुनवाई में राहुल गांधी के उपस्थित रहने की अनिवार्यता नहीं है।

जमानत के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया।उन्होंने लिखा, “सूरमा विचलित नहीं होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।”

राहुल गांधी ने दी है निचली अदालत के फैसले को चुनौती

गौरतलब है कि निचली अदालत के फैसले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत की सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।आज सोमवार को राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई हुई ,जिसमें राहुल गांधी को जमानत मिल गई। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी गुजरात पहुंचे थे।

राहुल गांधी को मिली थी 2 साल की सजा

गौरतलब है कि मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर गुजरात की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी।सजा के बाद राहुल गांधी की सदस्य संसद सदस्यता भी चली गई थी। वहीं मामले में अदालत ने राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों की जमानत दी थी। इसी कड़ी में राहुल गांधी की अपील पर आज सूरत सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here