Homeदेशमंडियों में किसानों को एमएसपी से भी कम मिल रहा फसलों का...

मंडियों में किसानों को एमएसपी से भी कम मिल रहा फसलों का दाम

Published on

देश के किसानों को कृषि मंडियों में उनकी फसलों का दाम सरकार की ओर से तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कम मिल रहा है, जो चिंता का एक बड़ा विषय वस्तु है। इस बात का खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रिपोर्ट में किया गया है।आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि खरीफ और रबी फसलों की भारी पैदावार से गेहूं को छोड़कर प्रमुख खाद्य फसलों की मंडी में औसत कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम हैं।

आरबीआई की रिपोर्ट में कहा किया मई महीने के अब तक (19 मई तक) खाद्य मूल्य आंकड़ों से अनाज और दालों दोनों की कीमतों में व्यापक आधार पर नरमी दिखी है। केंद्र सरकार 23 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है। 14 खरीफ, सात रबी और दो वाणिज्यिक फसलों को शामिल किया गया है।हालांकि, यह खाद्य सुरक्षा के उद्देश्य से राशन दुकानों से वितरण के लिए कुछ वस्तुओं, खासकर गेहूं और चावल की खरीद करती है।

आरबीआई के मई बुलेटिन में अर्थव्यवस्था की स्थिति पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों के दाम में बढ़ोतरी के कारण खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही है। हालांकि, पाम और मूंगफली तेल की कीमतों में नरमी आई। प्रमुख सब्जियों में प्याज की कीमतों में और सुधार हुआ।इसके अलावे आलू तथा टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खरीफ और रबी की प्रमुख फसलों की भरपूर पैदावार और खाद्य मुद्रास्फीति से निपटने के लिए नीतिगत उपायों के परिणामस्वरूप प्रमुख खाद्य फसलों (गेहूं को छोड़कर) की औसत मंडी कीमतें कम हुई हैं और वे अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम हैं जो देश की खाद्य सुरक्षा के लिए अच्छा संकेत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत मंडी कीमतों का आंकड़ा एक अप्रैल से 19 मई 2025 की अवधि से जुड़ा है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश ने गेहूं के लिए एमएसपी पर 150 रुपये प्रति क्विंटल और 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रीष्मकालीन फसलों के मामले में विशेष रूप से दालों की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है। धान की बुवाई (कुल ग्रीष्मकालीन क्षेत्रफल का लगभग 43%) 16 मई 2025 तक पूरे सत्र के सामान्य क्षेत्रफल का 107.6% थी, जबकि मूंग (कुल सत्र के क्षेत्रफल का लगभग 27%) की बुवाई 108.2% थी. ग्रीष्मकालीन बुवाई का कुल क्षेत्रफल 80.7 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.9% अधिक है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...