Homeदेश16 साल में रणबीर कपूर ने बना ली है अकूत संपत्ति, मुंबई...

16 साल में रणबीर कपूर ने बना ली है अकूत संपत्ति, मुंबई में 2 आलीशान घर के मालिक हैं रणबीर कपूर

Published on

विकास कुमार
रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं,उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। आज आपको रणबीर की नेट वर्थ के बारे में बताते है। रणबीर कपूर ने साल 2007 फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। आइए आज आपको बताते हैं कि पिछले 16 सालों में रणबीर कपूर ने अपनी कितनी नेट वर्थ बना ली है। आज रणबीर रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की फीस वसूलते हैं। उनकी टोटल नेट वर्थ तीन सौ 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें मुंबई में दो घर, रियल इन्वेस्टमेंट और लग्जरी कार का कलेक्शन शामिल है। रणबीर कपूर एक मूवी में काम करने के लिए 30 से 50 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा मूवी की कमाई में प्रॉफिट शेयर की भी डिमांड करते हैं। उन्होंने ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशंस में 20 लाख रुपए इन्वेस्ट किए हैं। ये पुणे बेस्ड कंपनी है, इसके अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी Saavn में भी उनके शेयर हैं।

रणबीर कपूर का मुंबई में आलीशान घर है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। पाली हिल में वास्तु हाउस 35 करोड़ रुपए का है। पुणे ट्रम्प टावर्स में भी रणबीर कपूर का एक अपार्टमेंट है, जो 13 करोड़ रुपए का है। रणबीर कपूर की ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई होती है। वह कई कंपनियों के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं। वह किसी भी एक ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। रणबीर कपूर लग्जरी कारों के शौकीन हैं,उनके कलेक्शन में मर्सिडीज़, रेंज रोवर, रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों की लग्जरी कारें हैं। वह अक्सर अपनी अलग-अलग कारों की सवारी करते हुए नजर आते हैं। रणबीर कपूर का खुद का प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम पिक्चर शुरू है। इसे उन्होंने अनुराग बसु के साथ मिलकर शुरू किया था। इस बैनर के तले रणबीर ‘जग्गा जासूस’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...