हरियाणा चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आएंगे राम रहीम !

0
76

न्यूज़ डेस्क
हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले जेल में बंद डेरा सच्च्या प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ सकते हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं। मतगणना आठ अक्टूबर को होना है। साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिल गई है।

बता दें कि राम रहीम ने सरकार से 20 दिन के पैरोल की मांग की थी। इस समय हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण सरकार ने राम रहीम के पैरोल मांगने के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा था, जिसे शर्तों के साथ चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है।

वहीं एक बार फिर हरियाणा में होने वाले चुनाव से पहले राम रहीम का जेल से बाहर आने पर सवाल उठने लगा है कि आखिर हर बार कैसे चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल या फरलो मिल जाता है।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिलों में काफी अच्छा खासा प्रभाव है। इन जिलों में करीब 36 विधानसभा सीटें आती है। बताया जाता है कि राम रहीम हर चुनाव से पहले अनुयायियों को संदेश देने के लिए बाहर आते है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम 50 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था।

कब-कब चुनाव से पहले जेल से बाहर आया रहीम?

फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022 में हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्टूबर 2022 में आदमपुर उपचुनाव से पहले 40 दिन की पैरोल मिली।
जुलाई 2023 में हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मिली।
नवंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 29 दिन की फरलो मिली।
अगस्त 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की फरलो मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here