रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 5 लाख महिलाओं के खाते में जाएंगे ₹600 करोड़, 1 करोड़ को रोजगार देने का लक्ष्य

0
6

पटना: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बड़े अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान” के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य अगले चरण में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसके तहत करीब 60 लाख महिलाएं पशुपालन, 25 लाख विनिर्माण और 15 लाख सेवा क्षेत्र से जुड़ेंगी।

5 लाख महिलाओं के बीच ₹600 करोड़ का होगा अंतरण

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बीच 600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने की योजना है। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में करीब 20,000 करोड़ रुपये के योजनागत संसाधनों का अभिसरण किए जाने की बात कही गई है।

सरकार का फोकस महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर है।

आत्मनिर्भर होंगी बिहार की बहनें

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि ही राज्य की मजबूत नींव बनेगी। अभियान के जरिए महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

रक्षाबंधन के अवसर पर सामने आया यह ऐलान महिलाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here