Homeदुनियाराजनाथ सिंह का चीन को दो टूक जवाब, कहा सीमा पर शांति...

राजनाथ सिंह का चीन को दो टूक जवाब, कहा सीमा पर शांति के बिना दोनों देशों के रिश्ते नहीं होंगे सामान्य

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री ली सांगफू के बीच गुरुवार को मुलाकात हुई। शंघाई सहयोग संगठन (s.c.o.) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीनी रक्षा मंत्री ली सांगफु इस समय दिल्ली आए हुए हैं। भारत शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। 3 साल पहले पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद चीन के रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। गोवा में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के विदेश मंत्री छिन कांग भी अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं। यह बैठक 4 और 5 मई को होने वाली है।

रिश्तो को सामान्य बनाने के लिए दोनों देशों को सीमा पर बनाए रखनी होगी शांति

अपने चीनी समकक्ष ली सांग्फू के साथ बैठक के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहां कि मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से विपक्षी संबंधों के संपूर्ण बुनियाद को नुकसान पहुंचा है। भारत के रक्षा मंत्री ने चीन के रक्षा मंत्री ली सांगफू से कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के सभी मुद्दों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रतिबद्धताओं के अनुरूप सुधारने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर शांति के बिना दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं होंगे।

सीमा विवाद के बाद चीन के रक्षा मंत्री की पहली भारत यात्रा

3 साल पहले पूर्वी लद्दाख में राजनाथ सिंह और ली सांगफू के बीच मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के बाद से लेकर अब तक इस स्तर की कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच इस वार्ता से कुछ दिन पहले सीमा विवाद को खत्म करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं ने 18 में दौर की सैन्य वार्ता की थी।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this