Homeदेशयूपी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने...

यूपी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यात्रा को बताया फ्लॉप

Published on

गाजियाबाद (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा दाखिल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी देश को तोड़ने की बात करते हैं। उन्होंने यूपी से गुजरने की हिम्मत नहीं की,सिर्फ किनारों के जिले से होकर राहुल गांधी की यह यात्रा यहां जा रही है। बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया है, इसलिए वह अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का कोई मकसद नहीं है। यह पूरी तरह से एक फ्लॉप शो है।

किनारे किनारे जा रही है यात्रा

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। कांग्रेस के नेता यहां सिर्फ टहलने के लिए आए हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है, इसलिए यहां किनारे-किनारे यात्रा निकाली जा रही है। यहां कांग्रेस की यह यात्रा सिर्फ एक सांकेतिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल ने उत्तर प्रदेश की जनता को अकेला छोड़ दिया था और केरल चले गए थे। उनका यूपी के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है, इसलिए वे यूपी के किनारे वाले जिलों से होकर गुजर रहे हैं।

कांग्रेस ने भारतीय सेना पर उठाया सवाल

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को लोग आज तक नहीं भुला पा रहे हैं।कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकारों को छीन लेती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए हैं। चीन और भारतीय सेना के बीच हुए गतिरोध पर राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस को चीन की कंपनियों से चंदा मिलता है। राहुल चाहते हैं कि चीन के आगे सरेंडर कर दिया जाए।

कांग्रेस ने देश तोड़ने की बात करने वालों का दिया साथ

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश तोड़ने की बात करने वालों का साथ दिया है। इस पार्टी ने हमेशा अलगाववादी तत्वों के साथ खड़ा होने का काम किया है और भारत की विखंडन कारी शक्तियों को समर्थन देने का कार्य किया है।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

गाजियाबाद के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए। लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका गांधी ने राहुल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया है,लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे।

राहुल को बताया योद्धा

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में भारत जरूर यात्रा का स्वागत करते हुए राहुल गांधी को बड़ा योद्धा बताते हुए कहा कि मुझे मेरे भाई पर गर्व है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ठंड इसलिए नहीं लगती है क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है।

 

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...