न्यूज़ डेस्क
राजस्थान के अनूपगढ़ में एक बड़ी सभा को सम्बोधित करते हुए कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए मीडिया को भी लपेट लिया। उन्होंने कहा कि आज देश बेरोजगारी और महंगाई से ट्रस्ट है लेकिन मीडिया में इस पर कोई चर्चा नहीं होती। आज मीडिया में अम्बानी की शादी पर चर्चा हो रही है। पता नहीं ये मीडिया वाले देश को क्या समझ रहे हैं और क्या बताना चाहते हैं ?
राहुल में मीडिया पर तंज कस्ते हुए कहा कि 24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते। इनकी गलती नहीं है। ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।
अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, किसान सड़क पर उतर गए और मीडिया में क्या आता है? आतंकवादी हैं। बेरोजगारी की बात कभी नहीं आएगी, महंगाई की बात कभी नहीं आएगी। इनका (भाजपा) काम आपका ध्यान भटकाने का है। ये सिर्फ चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, किसान और गरीबों के मुद्दे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया पर न आए।
राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान के सबसे अमीर 22 लोगों के पास उतना ही पैसा है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 70 करोड़ लोग, दूसरी तरफ 22 लोग। 70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं कि हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य दे दो, युवा कह रहा है कि रोजगार दे दो, महिला कह रही है कि महंगाई से बचाओ। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी सीधा कहते हैं कि मैं किसानों को एमएसपी नहीं दूंगा, फिर कहते हैं कि वो तो आतंकवादी हैं।
जीएसटी पर भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा जीएसटी ले आए। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। जितना टैक्स आप देते हो, उतना ही अंबानी-अडानी देते हैं। पैसा आपका है
राहुल गांधी ने कहा, आज हिंदुस्तान की सरकार के पास 30 लाख खाली पोस्ट पड़ी हुईं हैं। मोदी सरकार आपको ये पोस्ट नहीं देगी। आपसे कांट्रैक्ट लेबरी करवाई जा रही है। बाद में आपको उठाकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। स्थाई नौकरी आपको नहीं देती ये सरकार। ये जो 30 लाख खाली पोस्ट हैं ये आपको दी जाएंगी। ये हमारा पहला कदम होगा।

