HomeदेशShiv Sena: शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई, जल्द ही स्पीकर राहुल...

Shiv Sena: शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई, जल्द ही स्पीकर राहुल नार्वेकर देंगे अपना फैसला

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले पर राहुल नार्वेकर ने सुनवाई की है। शिवसेना के दोनों गुटों द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई के लिए वे पहली बार मौजूद रहे। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों के विधायकों ने स्पीकर राहुल नार्वेकर के सामने लिखित दलीलें दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई सुनवाई में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से स्पीकर पर जानबूझकर प्रक्रिया को लम्बा खींचने का आरोप लगाया गया। इस सुनवाई के दौरान शिंदे खेमे के 40 विधायक और ठाकरे से जुड़े 14 विधायक अपने वकीलों के साथ मौजूद रहे। वकील देवदत्त कामत और असीम सरोदे ठाकरे गुट की ओर से मौजूद रहे और वकील अनिल सखारे और अनिल सिंह शिंदे गुट की ओर से पेश हुए। सुनवाई के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद नहीं थे।

वहीं स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि अगली सुनवाई दोनों पक्षों द्वारा दस्तावेजों के आदान-प्रदान के बाद हो सकती है। नार्वेकर ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को तारीख की सूचना दी जाएगी। बताया जा रहा है कि अगली तारीख दो सप्ताह बाद की हो सकती है,क्योंकि दस्तावेजों के आदान-प्रदान के लिए यही समय निर्धारित है। नार्वेकर ने कहा कि सभी कार्रवाई नियमों पर आधारित होगी केवल उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी 34 याचिकाओं पर सुनवाई की गई,मैं अर्ध-न्यायिक क्षमता में ये सुनवाई कर रहा हूं, सभी संवैधानिक प्रावधानों का पालन किया जाएगा।

वहीं सरोदे ने ये आरोप लगाया है कि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी, कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्हें दस्तावेज नहीं मिले। इसलिए कुछ सप्ताह का समय दिया गया है, लेकिन यह देरी करने की रणनीति के अलावा कुछ नहीं है। सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होनी है,अब स्पीकर को सिर्फ फैसला लेना है।

राहुल नार्वेकर को शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेना है,लेकिन उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि राहुल नार्वेकर जानबूझकर फैसला लेने में देरी कर रहे हैं,इसलिए बिना देर किए नार्वेकर को विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेना चाहिए।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...