राहुल गांधी का पप्पू कहने वालों को जवाब-कहा, मेरी दादी को भी लोग गूंगी गुड़िया कहते थे

0
400

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विरोधियों द्वारा उन्हें पप्पू कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पप्पू कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले मेरी दादी इंदिरा गांधी को भी गूंगी गुड़िया कहा जाता था जो आज आयरन लेडी के नाम से जानी जाती हैं। देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

पप्पू कहा जाना विरोधियों के प्रचार का हिस्सा: राहुल

इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे को अलग-अलग नाम से बुलाना एक प्रचार अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज उन्हें पप्पू कहते हैं वो दरअसल अंदर से उनसे डरते हैं। वो नाखुश हैं, मुझे किसी भी नाम से बुलाया जाए मुझे कोई परेशानी नहीं, मैं उस नाम का स्वागत करूंगा।

3 जनवरी से फिर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा अभी ब्रेक पर है। 3 जनवरी को यात्रा दोबारा दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होगी।

जम्मू कश्मीर में फारुख अब्दुला और महबूबा मुफ्ती होंगी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अभी तक कई हस्तियां हिस्सा ले चुके हैं। उधर जम्मू और कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here