Homeदेशराहुल गांधी की न्याय यात्रा स्थगित, 28 से फिर होगी शुरू

राहुल गांधी की न्याय यात्रा स्थगित, 28 से फिर होगी शुरू

Published on

न्यूज़ डेस्क 
गणतंत्र दिवस उत्सव को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा तत्काल स्थगित हो गई है। यह यात्रा दो दिनों तक स्थगित रहेगी।अब 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से फिर शुरु होगी।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां बताया कि यात्रा 25 जनवरी दोपहर को रोकी गई थी और अब रविवार से दोबारा शुरू होगी।

 उन्होंने बताया, “मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में लगातार 12 दिनों के सफ़र के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 25 जनवरी की दोपहर से ब्रेक लिया है, जो कि पहले से तय था। जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर दो बजे पदयात्रा के साथ फ़िर शुरू होगी। इसके बाद सिलीगुड़ी में पदयात्रा होगी। वहां एक जनसभा भी होगी। नाइट हाल्ट उत्तर दिनाजपुर ज़िले के सोनापुर में होगा।”

 उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पिछले दिनों गांधी ने युवा राजनीति, विश्वविद्यालयों में फैले डर और दबाव के माहौल समेत कई मुद्दों पर मेघालय में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुलकर छात्र-छात्राओं के सवालों के ज़वाब दिए। उन्होंने जो बातें कहीं वो सिर्फ़ नॉर्थ ईस्ट के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के विश्वविद्यालयों पर लागू होती है।”

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this