Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया ऐलान

0
202

विकास कुमार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ने का मन बना चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने ये ऐलान किया है। राय ने कहा है कि राहुल गांधी बिल्कुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। राय ने कहा कि प्रियंका गांधी की इच्छा जहां से चुनाव लड़ने की होगी वहीं से लड़ेंगी। राय ने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

वहीं वाराणसी में अजय राय ने बीजेपी की डबल ईंजन सरकार पर खुलकर प्रहार किया है। अजय राय की छवि एक तेजतर्रार नेता की है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल वाले इलाके में अजय राय लोकप्रिय रहे हैं। अजय राय के जरिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। अगर राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो यूपी में कांग्रेस के संगठन में नई जान आ जाएगी। अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है लेकिन साल 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी थी।

अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हराकर सबको चौंका दिया था। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। अब एकबार फिर अमेठी में स्मृति ईरानी और राहुल गांधी में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वक्त ही बताएगा कि 2024 में यहां किस पार्टी का परचम लहराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here