Homeदेशराहुल गाँधी लेह पहुंचे ,25 अगस्त तक लद्दाख के कई इलाकों के कार्यक्रम में...

राहुल गाँधी लेह पहुंचे ,25 अगस्त तक लद्दाख के कई इलाकों के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी लद्दाख की यात्रा पर आज लेह पहुँच गए हैं। जानकारी के मुताबिक लद्दाख के कई इलाकों में वे 25 अगस्त तक रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। राहुल गाँधी की यह यात्रा काफी अहम् मानी जा रही है। चीन को लेकर जो खबरें आती रही है और राहुल गाँधी भी कई मुद्दों पर चीन को लेकर सरकार पर हमला करते हैं ,माना जा रहा है कि राहुल गाँधी इस सीमाई इलाके का जायजा अपने स्तर पर ले सकते हैं। 
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने  बताया कि राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख क्षेत्र में रहेंगे।उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी प्रमुख शुक्रवार को युवाओं के साथ बातचीत करेंगे और लेह में एक फुटबॉल मैच में भी भाग लेंगे। शुक्रवार रात राहुल गांधी लेह के दिग्गजों के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे।   
        19 अगस्त को राहुल गांधी डुबरा घाटी का दौरा करेंगे और 20 अगस्त को पैंगोंग झील पहुंचेंगे।पार्टी नेता ने कहा, ”राजीव गांधी की जयंती मनाने के लिए पैंगोंग झील क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।”अपनी पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से बातचीत करेंगे।
              पैंगोंग झील इलाके में कार्यक्रम करने के बाद राहुल गांधी फिर कारगिल जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।पार्टी नेता ने कहा, “इसके बाद वह 25 अगस्त को दिल्ली लौटेंगे।”
            आज लद्दाख पहुंचने पर राहुल गांधी का लेह हवाईअड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।राहुल ने इस साल की शुरुआत में दो बार श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था, लद्दाख क्षेत्र की यह उनकी पहली यात्रा है।उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू और श्रीनगर का दौरा किया और फिर फरवरी में निजी यात्रा पर कश्मीर के गुलमर्ग का दौरा किया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this