Homeदेशराहुल गाँधी ने की कल्पना सोरेन से मुलाकात ,साथ लड़ने का दिया...

राहुल गाँधी ने की कल्पना सोरेन से मुलाकात ,साथ लड़ने का दिया भरोसा

Published on

न्यूज़ डेस्क
झारखंड राजनीति गर्म है। कब क्या हो जाए यह अभी भी किसी को कुछ पता नहीं। यह बात और है कि आज विपक्ष के तमाम खेल के बाद भी सीएम चम्पई सोरेन की सरकार ने विधान सभा में बहुमत पा लिया है। अब एक दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

लेकिन आज ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधीन ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की है। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।राहुल गांधी पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की और उन्हें लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।

कल्पना सोरेन ने अपने आवास पर बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। वह करीब 10 मिनट तक उनके आवास पर रुके। इस दौरान कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी से कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। हम परेशान जरूर हैं, लेकिन, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे। राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की हर लड़ाई साथ लड़ी जाएगी और हम पूरी मजबूती के साथ हेमंत सोरेन के साथ खड़े रहेंगे।

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा है, लेकिन, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके खुलकर मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है। हेमंत के जेल जाने से पहले उनकी गिरफ्तारी की अटकलों के बीच कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐन समय पर हेमंत सोरेन ने बड़ा दांव खेलते हुए चंपई सोरेन को कुर्सी दे दी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this