Homeदेशराहुल गांधी ने लिया सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू ,अडानी और पुलवामा पर...

राहुल गांधी ने लिया सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू ,अडानी और पुलवामा पर पूछे प्रश्न

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू लिया lइसमें उन्होंने गौतम अडानी और पुलवामा आतंकी हमले के मुद्दे पर सवाल पूछे। इसके अलावा सत्यपाल मलिक के राजनीतिक सफर को लेकर भी राहुल ने कई बातें पूछी । कांग्रेस नेता ने इस इंटरव्यू को यूट्यूब और ट्विटर पर शेयर किया है। इस साक्षात्कार में सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर से सरकार पर पुलवामा अटैक को लेकर निशाना साधा है और इसे मोदी की असफलता करार दिया है।

सत्यपाल मलिक ने 2019 के फुलवामा अटैक का राग छेड़ा

सतपाल मलिक ने फरवरी 2019 में हुए फुलवामा में आतंकी हमले का मसाला फिर से उठाया है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा की वे ये तो नहीं कह सकते कि यह हमला इन लोगों कराया है, लेकिन ये इतना कह सकते हैं कि यह हमला इन लोगों की लापरवाही से हुआ और फिर इसका उन्होंने राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने कई बार अपने भाषण में कहा था कि वोट देने जाओ तो,पुलवामा को याद रखना। इस पर राहुल गांधी ने बताया कि पुलवामा अटैक के बाद शहीदों के साथ जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो मैं भी गया था। इस दौरान मुझे एक कमरे में बंद कर दिया गया।वहां सेना के अफसर थे और पीएम भी आ रहे थे, लेकिन मुझे बंद ही रखा गया। ऐसा लग रहा था जैसे वहां एक शो हो रहा था।सतपाल मलिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तो श्रीनगर ही जाना था।

पीएम मोदी पर किया निजी हमला

सत्यपाल मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए कहा कि जिस वक्त पुलवामा अटैक हुआ,वे नेशनल कॉर्बेट पार्क में शूटिंग कर रहे थे। मैंने कई बार कोशिश की,लेकिन बात ही नहीं हो पाई।इसके बाद शाम को 6:00 बजे फोन आया तो मैंने कहा कि हमारी गलती से इतने लोग मारे गए ।इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप चुप रहिए।और फिर 3 दिन बाद ही खबर आ गया कि हमने एयर स्ट्राइक की है,और पुलवामा के शहीदों को याद रखना।सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीआरपीएफ की एप्लीकेशन थी कि हमें फ्लाइट की सुविधा दी जाय,लेकिन 4 महीने तक उसे पर फैसला नहीं हुआ, फिर वह सड़क के रास्ते ही गए।सीआरपीएफ के जवानों से जो गाड़ी टकराई थी ,वह वहां 10 दिनों से घूम रही थी।

सत्यपाल मलिक बोले मेरी आंखों में आंसू थे , पर पीएम ने कहा चुप रहो

फुलवामा अटैक के बाद जब मैं गया तो उस ट्रैक पर ऐसी 8 से 10 लिंक रोड थी, जो मुख्य मार्ग से मिलती थी। लेकिन कहीं भी ढंग से सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी। रिवाज है कि ऐसे लिंक रोड पर फोर्स रहती है,जो दूसरे ट्रैफिक को कुछ देर तक के लिए रोक देती है। लेकिन मलिक ने कहा कि मैं जब पुलवामा अटैक वाली जगह पर गया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए ,लेकिन मोदी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप चुप रहिए। ये लोग उसका इस्तेमाल इलेक्शन के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे।मुझे कई लोगों ने बताया की विस्फोटक टकराने वाली गाड़ी 10 से 12 दिनों से वहां घूम रही थी

कश्मीर के लोगों को 370 से ज्यादा राज्य का दर्जा छीन लेना बुरा लगा

इंटरव्यू में राहुल गांधी ने पूछा कि आप जम्मू कश्मीर में थे वहां की समस्या को लेकर आपकी क्या राय है। इस पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आप फौज से कुछ नहीं कर सकते, लेकिन वहां के लोगों का भरोसा देखकर कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को तुरंत राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। उनको आर्टिकल 370 हटाने से ज्यादा राज्य का दर्जा खत्म करना बुरा लगा है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं तो जम्मू कश्मीर गया था तो वहां के लोग भी खुश नहीं है। सतपाल मलिक ने कहा कि मैंने सरकार से कहा था कि आप राज्य का दर्जा वापस कर दीजिए क्योंकि आपने ऐसा कहा था,तो इसपर उन्होंने कहा कि कह दिया होगा, लेकिन क्या यह जरूरी है कि इस दर्जा को को वापस ही दिया जाय।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...