मोदी सरनेम केस में झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहुल गाँधी को राहत,16 अगस्त को होगी अगली सुनवाई !

0
608




न्यूज़ डेस्क

आज राहुल गाँधी को झारखंड हाई कोर्ट से मोदी सरनेम केस में बड़ी राहत मिली है। अदालत ने कहा है कि अगली सुनवाई तक राहुल गांधी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
बता दें कि रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। इस आदेश को राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। आज सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी।
झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से वकील पीयूष चित्रेश और दीपांकर रॉय ने पक्ष रखा। बता दें कि रांची में प्रैक्टिस करने वाले वकील प्रदीप मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम वाली राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए 20 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के लिए कैंपेनिंग करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी… इन सभी का सरनेम मोदी कैसे है? सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे है? इस मामले में गुजरात के सूरत में भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस साल मार्च में गुजरात की सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को इसी मामले में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया और दो साल की सजा सुनाई। सूरत कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here