दर्द में भी चला रहा, राहुल गांधी ने बताया क्या है भारत माता से उनका नाता

0
128

बीरेंद्र कुमार झा

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की अटकलों के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक की पहली पदयात्रा को याद किया है। सोशल पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वह लगातार दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन यात्रा पूरी करने के लिए चलते रहे।

क्या कहा राहुल गांधी ने

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बीते साल मैंने उस धरती पर चलते हुए 145 दिन गुजारे,जिसे मैं घर करता हूं।मैंने समुद्र के किनारे से शुरुआत की थी और प्यारे कश्मीर की बर्फ तक पहुंचने के लिए गर्मी, धूल, बारिश जंगल,शहरों और पहाड़ों से गुजरा।उन्होंने कहा कि सालों से मैं हर शाम मैं 8 किलोमीटर दौड़ता हूं, तो मुझे लगा कि 25 किलोमीटर क्यों नहीं चल पाऊंगा।मैं आसानी से 25 किलोमीटर चल सकता हूं। मुझे भरोसा था यह आसान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिनों में ही मेरा घुटना का पुराना दर्द लौटाया और मेरा पूरा घमंड टूट गया।उन्होंने कहा कि मैंने खुद को मेंटल कंटेनर में अकेले रोते हुए पाया और यही सोच रहा था कि अब आगे का 3800 किलोमीटर का रास्ता कैसे पूरा करूंगा? उन्होंने बताया कि किसी भूखी लोमड़ी की तरह दर्द उनका पीछा करता रहा।

जब रुकने के बारे में सोचा

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जब भी रुकने के बारे में सोचा, जब भी मैंने इसे छोड़ने के बारे में सोचा, तभी कोई आता और मुझे जारी रखने का तोहफा दे जाता।इनमें एक बार एक छोटी सी लड़की थी, जो एक सुंदर सा खत लेकर आई थी, कभी एक बुजुर्ग महिला थी जो कुछ केले के चिप्स लाई थी, एक बार एक आदमी था जो अचानक भाग कर आया और मेरे गले लग गया।

भारत माता से नाता

राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता सिर्फ जमीन नहीं है,यह विचारों का एक सेट नहीं है या कोई खास संस्कृति इतिहास या धर्म नहीं है,न हीं यह जाति है, जो लोगों को दे दी गई है। भारत हर एक भारतीया की आवाज है। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि यह कितनी कमजोर या मजबूत है। भारत सभी आवाजों में दबा हुआ दर्द, खुशी और डर है।

तैयार हो रहा है भारत जोड़ो 2.0 का खाका

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर सकते हैं। कांग्रेस इसकी आगाज गुजरात के पोरबंदर से कर सकती है और इसका समापन अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले के परशुराम कुंड में हो सकता है।खबर है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश रूट में को लेकर मंथन कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here