राहुल गांधी का PM मोदी पर वार,विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने,खुली बहस की चुनौती

0
4

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हुए, आरोप लगाया है कि वह विदेश की मदद से प्रधानमंत्री बने हैं और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट शब्दों में लिखा कि मोदी जी इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेश की मदद से पीएम बने हैं। विदेश की मदद से ही पीएम बने हुए हैं।आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के कंट्रोल में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं।कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि मैं आपके बारे में जानता हूं कि आप उससे डरते हैं।

राहुल गांधी का यह पलटवार उस विवाद पर आया है, जब पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को अपने भाषण में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। बाधा डालने वाली ताकतें, अफवाहें फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है।

गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में कहा था कि विपक्ष अब एक बाधा डालने वाली ताकत बन गया है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया जा रहा है, अफवाहें फैलाई जा रही हैं और भारत की छवि खराब करने की कोशिशें हो रही हैं। मोदी ने दिमागी नक्सलों के खिलाफ सचेत किया और एक सेक्युलर सिविल कोड की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here