किसानो के मुद्दे पर राहुल गाँधी ने किया मोदी सरकार पर हमला 

0
134


न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी मोदी सरकार पर लगातार हमले करते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों की आत्महत्या को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा के राज में आज 30 किसान रोज़ आत्महत्या करने को मजबूर हैं।   

जब देश के किसानों पर कर्ज़ 2014 के मुक़ाबले 60% अधिक है तब मोदी सरकार ने 10 सालों में उद्योगपतियों का ₹7.5 लाख करोड़ कर्ज़ माफ कर दिया है।फसल बीमा योजना में किसानों के हिस्से के ₹2700 करोड़ रोकने वाली निजी इंश्योरेंस कम्पनियां खुद ₹40,000 करोड़ मुनाफा कमा कर बैठी हैं।

 महंगी खाद, महंगे बीज, महंगी सिंचाई, महंगी बिजली के कारण आसमान छूती कृषि लागत के बीच किसान MSP तक के लिए संघर्ष कर रहा है। बिना उचित MSP के किसान को प्रति क्विंटल गेंहू पर ₹200 और धान पर ₹680 का नुकसान हो रहा है।

 कांग्रेस का लक्ष्य कृषि लागत को घटा कर किसानों को फसल की सही कीमत दिलाना है, क्योंकि किसानों की समृद्धि का रास्ता उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता है और यही उनके साथ वास्तविक न्याय। हमारी सरकार ‘किसानों की सरकार’ होगी, कुछ ‘सरकारी उद्योगपतियों’ की नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here