रोजगार को लेकर राहुल गाँधी ने पूछा पीएम मोदी से सवाल 

0
142

न्यूज़ डेस्क 
सामने लोकसभा चुनाव है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। सबकी कोशिश यही है कि किसी भी  सूरत में कब्जा  किया जाए।  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना चाहती है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, क्या आपके पास रोज़गार के लिये कोई योजना थी भी? यही सवाल आज हर युवा की ज़ुबान पर है। गली-गली, गांव-गांव भाजपा वालों से पूछा जा रहा है- आखिर हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठ क्यों बोला गया था?’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘युवा न्याय’ के तहत रोज़गार क्रांति का संकल्प लिया है।

कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘हमारी गारंटी है कि हम सरकार में आते ही 30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे, हर शिक्षित युवा को ‘पहली नौकरी पक्की’ योजना के तहत 1 लाख रुपये सालाना की नौकरी देंगे और कानून बना कर पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगे।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह वक्त दो विचारधाराओं की नीतियों के फर्क को पहचानने का है। कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और बीजेपी उन्हें भटकाना। भ्रम का जाल तोड़ कर युवाओं को अपने ही हाथों अपनी तकदीर बदलनी होगी। देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लानी होगी।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here