राहुल गाँधी ने किया ऐलान-चार जून को बनेगी इंडिया की सरकार,15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती

0
91


 न्यूज़ डेस्क 
राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर देश के युवाओं को बड़ा संदेश दिया है और ऐलान भी कर दिया है। रहल गाँधी के इस ऐलान के बाद बीजेपी की परेशानी काफी बढ़ती दिखती रही है।

राहुल ने कहा है कि 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। इसलिए नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना।

राहुल गांधी ने वीडियो संदेश की शुरुआत करते हुए कहा, “देश की शक्ति, देश के युवाओं, नरेंद्र मोदी के हाथ से लोकसभा चुनाव निकल रहा है, वह हार रहे हैं और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।  उन्होंने फैसला ले लिया है कि अगले 4-5 दिन में आपके ध्यान को भटकाना है। कुछ न कुछ ड्रामा करना है। आपके ध्यान को भटकना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी ने आपको कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की औऱ सारा का सारा काम अडानी जैसे लोगों को दे दिया है।

 अंत में राहुल गांधी ने कहा, हम भर्ती भरोसा योजना ला रहे हैं। 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here