तमिलनाडु में बड़ा हादसा:शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

0
112

न्यूज़ डेस्क 
तमिलनाडु से एक दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी सामने आ रही है। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में  एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई।  

खबर के मुताबिक इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। फैक्ट्री में धमाके की खबर पर पुलिस और अग्निशमन कर्मी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कर्मियों ने घायलों को निकालकर विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास सेंगमालापट्टी में निजी पटाखा कारखाने में दोपहर के वक्त जब विस्फोट हुआ तो वहां लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत थे।

बता दें कि शिवकाशी भारत की “आतिशबाजी राजधानी” है, जिसका वार्षिक कारोबार 6,000 करोड़ रुपये है और यह 1 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और लगभग ढाई लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है। 

हालांकि, आए दिन पटाखा कारखानों में विस्फोट और हादसों की वजह से यहां के सुरक्षा उपायों पर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here