राहुल मामला : लालू पुत्री रोहिणी आचार्य ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान 

0
242

न्यूज़ डेस्क 
राहुल मामले ने देश में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले की गूंज देश के बहार भी जा जा चुकी है। दुनिया के कई देशों ने इस पर प्रतिक्रया भी दी है। संयुक्त राष्ट्र संघ भी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। इसी बीच जहाँ कांग्रेस और पूरा विपक्ष राहुल की सांसदी रद्द को लेकर क़ानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं इसी बीच देश से बाहर रही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

टिप्पणी में उपयोग किये गए कुछ शब्दों को प्रकाशित नहीं किया जा सकता रोहिणी  आचार्य ने ट्वीट में लिखा है कि “अहंकार तो रावण का भी ना रहा, तो फिर आप किस खेत की मूली हैं गोधरा के (आपत्तिजनक शब्द) जी। याद रखिए जिस दिन आपके पाप का घड़ा फूटेगा..उस दिन खुद आपके पार्टी के लोग ही आप से पल्ला झाड़ लेंगे। और रही बात आपके पूंजीपति आकाओं की वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, देश का लूटा हुआ पाई-पाई का उनसे हिसाब लिया जाएगा..। क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती। कौन जानता था.? जिस प्रभु श्री राम को, अयोध्या का सिहासन मिलने वाला था। वो वनवासी का रूप धर कर वन को गमन करेंगे..।” बता दे कि रोहिणी का यह ट्वीट शाम चार बजकर चालीस मिनट पर आया था।

करीब एक घंटे के दरम्यान रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर कई बातें लिख दीं। अध्यादेश को लेकर अपनी भड़ास निकालने के कुछ देर बात रोहिणी ने अपने भाई और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद को विकास का साधक और भाजपा को बाधक बता रहे थे। इसके बाद रोहिणी ने फिर लिखा- “नहीं करेंगे बात कभी लोकतंत्र के मजबूती की, ये गोडसे के अनुयायी हैं काम करेंगे केवल देश के तोड़ने की…।” उससे पहले रोहिणी ने राहुल गांधी की सांसदी जाने पर ही अपने पिता लालू प्रसाद की 10 साल पुरानी बातों को याद किया था। इसमें भी रोहिणी ने राहुल गांधी के कदम को नासमझी लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here