Homeदेशपेपर लीक को लेकर राहुल का सरकार पर हमला ,कहा शिक्षण संस्थानों...

पेपर लीक को लेकर राहुल का सरकार पर हमला ,कहा शिक्षण संस्थानों पर बीजेपी और संघ का कब्ज़ा !

Published on

न्यूज़ डेस्क
पेपर लीक को लेकर राहुल गाँधी ने बीजेपी और सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि पीएम मोदी या तो पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या फिर इसे रोकना ही नाची चाहते। राहुल ने यह भी कहा कि शिक्षण संस्थाओं पर बीजेपी और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे।राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल संसद के आगामी सत्र में पेपर लीक के मुद्दे को उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम मणिपुर से महाराष्ट्र गए थे, इस दौरान हजारों युवाओं ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया था। आप सब को मालूम है NEET-UGC NET के पेपर लीक हुए हैं और कैंसिल भी हुए हैं।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने यूक्रेन और रूस के बीच की लड़ाई रुकवा दी थी, इजरायल और गाजा के बीच भी लड़ाई मोदी ने रुकवा दी थी। लेकिन किसी ना किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक को मोदी नहीं रोक पाए, या रोकना नहीं चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नुकसान छात्रों का होता है, इन पेपर के लिए देश के छात्र हैं वो महीनों सालों काम करते हैं, ये आपका भविष्य है और आपके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में व्यापम हुआ और अब उस व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैलाने की कोशिश कर रही है।

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे सभी संस्थानों पर कब्ज़ा कर लिया गया है। हमारे कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं रखा जाता है। बल्कि इसलिए क्योंकि वे एक खास संगठन से जुड़े होते हैं। और इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ की है और इसे नष्ट कर दिया है।

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ भी किया है। ऐसा होने और आपको परेशान होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक से देश के छात्रों को चोट लगी है। जांच जारी है, लेकिन कोई ना कोई तो इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार है वो पकड़े जाने चाहिए औऱ उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि हम पेपर लीक का मुद्दा संसद में उठाएंगे

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...